होंडा - टाटा की ये 2 गाड़ियां होगी लॉन्च, जानें कब ?

इस महीने कई शानदार कारें लांच होने जा रही हैं, जिसमें फिलहाल अभी 2 कारों की लिस्ट सामने आई है,

Update: 2022-04-02 16:24 GMT

इस महीने कई शानदार कारें लांच होने जा रही हैं, जिसमें फिलहाल अभी 2 कारों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें होंडा और टाटा की गाड़ियां सामने आई हैं। 4 अप्रैल को Honda की नई SUV कार Honda HR-V SUV की ग्लोबल लॉन्चिंग होगी, जिसके बाद 6 अप्रैल को टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार को लांच किया जाएगा। यहां हम आपको इन दोनों नई कारों के मुख्य फीचर्स और अन्य अहम जानकारियों के बारे में बताएंगे।

होंडा एचआर-वी एसयूवी 
Honda 4 अप्रैल को उत्तरी अमेरिकी बाजारों के लिए HR-V SUV 2023 लांच करने जा रही है। कार के ग्लोबल डेब्यू से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन के बारे में खुलासा कर कुछ डिजाइन स्केच जारी किया है। कार के आगे के भाग को S आकार के मेश डिजाइन, अपडेटेड बंपर और बड़े स्क्वारिश हेडलैंप के साथ लांच किया जा रहा है। इसका अमेरिकी वर्जन यूरोप स्पेक मॉडल से लंबा होगा।
हालांकि कंपनी ने इसके इंटीरियर के बारे में अब तक कोई भी जानकारी साझा नहीं किया है। इसको हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी Honda के e:HEV सिस्टम के साथ आने की संभावना है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5 लीटर iMMD पेट्रोल इंजन है। इसकी कंबाइंड पावर 109bhp होगी। इसको 2.0 L, 4 Cylinder पेट्रोल और 1.5L, 4 Cylinder टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।


Full View

टाटा इलेक्ट्रिक कार
Tata motors ने अपनी इस आने वाली Electric car के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया है। हालांकि अटकलें लगाई जा रही है कि यह लॉन्ग रेंज की Tata Nexon EV या Tata Sierra EV हो सकती है। कंपनी अपडेटेड Tigor EV, Altroz EV, और Punch EV समेत कई कारों पर काम कर रही है। टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार के ब्रांड की अपडेटेड जिपट्रान तकनीक के साथ आने की संभावना है।


Tags:    

Similar News

-->