अगले साल लॉन्च होगा Honda CB1000R के ब्लैक एडिशन के साथ और सात नए मॉडल्स, देखें रिपोर्ट

Honda New Bikes: भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजारों में से एक है।

Update: 2020-11-17 04:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Honda New Bikes: भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजारों में से एक है। जिसके चलते लगभग सभी वाहन कंपनियां भारतीय मार्केट में अपने लाइनअप के साथ मौजूद हैं। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हाल ही में क्रूजर सेगमेंट में प्रवेश करते हुए अपनी नई CB 350 को लॉन्च किया है। जिसके बाद अब कंपनी ने यूरोप के लिए अपने 2021 लाइनअप का खुलासा कर दिया है। जिसमें CB1000 R मोटरसाइकिल का ब्लैक वर्जन भी शामिल है।

बता दें, होंडा ने अगले साल तक कुल छह मॉडल को अपग्रेड करने और एक नया मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी 350cc की बाइक SH350i को रिप्लेस करेगी। जिसमें बेहतर कूंलिंग, शार्प एक्सीलरेशन और पॉवर का मेल देखने को मिलेगा। इसके अलावा SH350i में एक नया एलसीडी मीटर और मस्कुलर नई डिज़ाइन लाइनें भी दी जाएंगी।

होंडा यूरोप में सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक PCX125 को एक अधिक पॉवरफुल और कुशल eSP +4 वॉल्व वाटर-कूल्ड इंजन से लैस करेगी। नए इंजन के अलावा PCX125 भी पूरी तरह से एक नया बॉडीवर्क भी किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी CB500X और CRF1000L अफ्रीका ट्विन के लिए गई नई कलर स्कीम के बाद यूरोप की टॉप दस सबसे ज्यादा बिकने वाली 'ऑन-ऑफ' मोटरसाइकिलों NC750X और X-ADV को भी 2021 तक अपडेट करेगी।

हाल ही में रेट्रो क्रूजर बाइक को किया गया लॉन्च: भारत में रेट्रो क्रूजर सेगमेंट में एंट्री करते हुए हाल ही में होंडा ने नई Honda H'ness CB 350 को लॉन्च किया है। H'ness CB 350 रॉयल एनफील्ड Meteor 350 और Jawa की मोटरसाइकिलों को सीधे तौर पर टक्कर देती है। यह बाइक दो ट्रिम्स डीएलएक्स और डीएलएक्स प्रो में पेश की गई है। जिसके बेस मॉडल की कीमत 1.85 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 1.90 लाख रुपये तय की गई है।

Tags:    

Similar News

-->