Delhi दिल्ली शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों का उत्पादन घटकर पांच महीने के निचले स्तर 2.9 प्रतिशत पर आ गया, जबकि एक साल पहले इसमें 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
मासिक आधार पर, इन क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि दर जनवरी में दर्ज 5.1 प्रतिशत की वृद्धि से कम रही। इससे पहले सितंबर में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। कोयला, रिफाइनरी उत्पादों और इस्पात की वृद्धि दर घटकर क्रमश: 1.7 प्रतिशत, 0.8 प्रतिशत और 5.6 प्रतिशत रह गई, जबकि पिछले साल फरवरी में यह 11.6 प्रतिशत, 2.6 प्रतिशत, 9.4 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत थी।