सरकार और कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों के लिए दे रही हैं बड़े बड़े ऑफर

Update: 2022-11-01 15:15 GMT

दिल्ली: मार्केट में अब इलेक्ट्रिक कारों का बोलबाला है। लोग इलेक्ट्रिक वाहनों में काफी दिलचस्पी भी दिखा रहे है। लोगों तक इनकी पहुंच आसान हो इसके लिए सरकार भी कई तरह की प्लानिंग कर रही है। कंपनियां भी बेस्ट प्रोडक्ट देने के लिए तरह तरह के प्रयोग कर रही है। बताते चलें कि अब लोगों को Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है। 2 वर्षों के अंदर Marurti की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक कारें सस्ती ही होंगी।

250 KM का रेंज देंगे: मिली जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki Wagnor इलेक्ट्रिक कारें भी जल्द ही मार्केट में लॉन्च होंगी। Electric WagonR की फीचर काफी अच्छी होने वाली हैं। Wagnor इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद अच्छी स्पीड के साथ 250 KM का रेंज देंगे। TATA Motors की हालिया लॉन्च सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV भी लोगों को खूब भा रही है।

Tags:    

Similar News