Xiaomi यूजर्स के लिए अच्छी खबर... इस फोन को मिलने लगा Android 11 अपडेट

अगर आपके पास Redmi Note 9 सीरीज का प्रो डिवाइस के तो आपके लिए अच्छी खबर है।

Update: 2020-11-18 15:20 GMT

Xiaomi यूजर्स के लिए अच्छी खबर... इस फोन को मिलने लगा Android 11 अपडेट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :  नई दिल्ली :  अगर आपके पास Redmi Note 9 सीरीज का प्रो डिवाइस के तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी की ओर से मार्च, 2020 में Redmi Note 9 Pro भारत में लॉन्च किया गया था और ग्लोबल मार्केट में इसी डिवाइस को कंपनी Redmi Note 9S नाम से लेकर आई थी। Android 10 बेस्ड MIUI 11 के साथ आए फोन को हाल ही में लेटेस्ट MIUI 12 का अपडेट दिया गया है। अब भारत में इस फोन को Android 11 का अपडेट मिल रहा है।

लंबे इंतजार के बाद शाओमी की ओर से MIUI 12 का अपडेट भारत में Redmi Note 9 Pro यूजर्स को सितंबर महीने में दिया गया था। इसके कुछ सप्ताह बाद अक्टूबर में फोन के ग्लोबल वर्जन Redmi Note 9S के लिए यह अपडेट आया था और MIUI 12 रोलआउट इसके लिए पूरा हो चुका है। अब कई Redmi Note 9 Pro यूजर्स को भारत में Android 11 अपडेट मिल रहा है।

अगले महीने तक सबको Android 11

शाओमी के मिडरेंज डिवाइस को मिले लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड अपडेट का बिल्ड नंबर V12.0.1.0.RJWINXM है। नया अपडेट स्टेबल बीटा स्टेज में है, यानी कि अभी सेलेक्टेड यूजर्स को ही दिया जाएगा। बीटा अपडेट में मौजूद सारे बग्स और प्रॉब्लम्स को फिक्स करने के बाद इसी बिल्ड नंबर के साथ स्टेबल अपडेट सभी डिवाइसेज पर दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि भारत में Redmi Note 9 Pro यूजर्स को दिसंबर तक Android 11 अपडेट मिल जाएगा।

Redmi Note 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले इस फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करता है। 

Tags:    

Similar News

-->