Gold and silver की कीमतों में भारी तेजी, निवेशकों में हलचल

Update: 2026-07-04 14:50 GMT

New Delhi नई दिल्ली :  इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की संभावना के चलते निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा, जिससे बाजार में तेजी देखने को मिली।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 6,471 रुपए बढ़कर 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पहले यह 1,39,873 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 22 कैरेट सोना बढ़कर 1,34,051 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,28,124 रुपए था। 18 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,09,758 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो पहले 1,04,905 रुपए थी।

हफ्ते के दौरान सोने का सबसे कम स्तर 1 जुलाई की सुबह 1,39,434 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि सबसे ऊंचा स्तर 3 जुलाई की शाम 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है और यह भी हजारों रुपए महंगी हो गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Tags:    

Similar News