सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी ₹2 लाख से नीचे, जानें ताजा भाव
सराफा बाजार में नरमी
नई दिल्ली: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है। कल शाम मार्केट बंद होने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में लगभग 2% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चादीं लगभग 5% टूट गई। इस गिरावट के चलते चांदी की कीमत ₹2 लाख (Gold Silver Price) प्रति किलो से नीचे आ गई है। ऐसे में आज भी बाजार में गिरावट जारी है। वैश्विक बाजार में सोने का भाव नीचे गिरकर $4000 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
इंटरनेशनल मार्केट में कितने गिरे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 23 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.78% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,000.80 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.84% तक गिरे और ऐसे में कीमत 53.995 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट देखी गई है। बाजार खुलते ही सोना (Gold price) गिरकर करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price) ₹1.96 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर कहां कारोबार कर रहा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 900 रुपए तक गिरावट दिखी और यह ₹1,42,400 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 3500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹1,96,141 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारों की हुई मौज
आज यानी 23 अक्टूबर को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतें धड़ल्ले से नीचे आ गईं। लगातार धातुओं की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹142,750 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1320,981 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹107,063 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी के भाव लगभग ₹196,510 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।