दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी, जुकरबर्ग का हुआ ये हाल

Update: 2022-04-25 03:23 GMT

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने नेटवर्थ के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब 5वें स्थान पर पहुंंच गए हैं। उन्होंने इन्वेस्टमेंट गुरु वॉरेन बफेट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक अडानी 123.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 5वें और वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर के साथ छडे स्थान पर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 104.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में अडानी 119 अरब डॉलर के साथ छठे और अंबानी 102 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक अंबानी-अडानी की संपत्ति में कुल 55.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
वहीं, एलन मस्क को 11.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, इसके बावजूद वह पहले स्थान पर काबिज हैं। कभी टॉप-10 अरबपतियों में शुमार फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा इस साल 57.3 अरब डॉलर की चपत लगी है। अब वह 68.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर हैं।

Tags:    

Similar News