Garena Free Fire को मिला नया अपडेट, जानें फीचर्स

स्कॉटलैंड यार्ड ने भारतीय उच्चायोग के बाहर ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारियों के जमा होने से पहले चेतावनी दी थी

Update: 2020-12-07 09:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अब यूज़र्स को अपने दुश्मनों को दूगनी ताकत से कर सकते हैं खत्म, ये नया फीचर्स है खास , Garena Free Fire एंड्रॉयड और आईओएस का एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे सोमवार को एक महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त हुआ है। इस अपडेट के जरिए ट्रेनिंग मैप में बदलाव किए गए हैं और गन्स को भी अपडेट किया गया है। अपडेटिड गन्स में क्लासिक M4A1 असॉल्ट राइफल और अपडेटिड P90 SMG शामिल हैं। गेम में लूटपाट को अधिक सुखद बनाने के लिए एडवांस वैपेंस को भी एडवांस अटैचमेंट्स की जगह रिप्लेस किया गया है। अपडेट के दौरान भी प्लेयर्स ठीक उसी तरह गेम खेल सकते हैं, जैसे वह आमतौर पर खेलते हैं। गेम अपडेट होते ही वह नए पैच को अनुभव कर सकते हैं।


डेवलपर गरेना ने अपडेट का ऐलान आधिकारिक Free Fire Instagram और Facebook Garena पर किया, अपडेट का मेन्टनन्स आज 7 दिसंबर सुब 9.30 बजे से 5.15 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स गेम में इंटर नहीं कर पाएंगे, लेकिन जैसे ही गेम अपडेट हो जाएगा वैसे ही वह नए वैपेन्स और ऑप्टिमाइज़ ट्रेनिंग मैप जैसे अपडेट का आनंद ले पाएंगे।

गेम अपडेट होने के बाद यूज़र्स रिवॉर्ड के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। फायरवर्क प्राप्त करने के लिए बरमूडा शेल्स भी पेश किए जाएंगे, इसके साथ ही म्यूज़िक आर्केड के साथ-साथ डायनमिक लाइटिंग को भी गेम में जोड़ा गया है। इसके अलावा Garena Free Fire में Operation Chrono इवेंट भी है, जो कि अपडेट के तुरंत बाद शुरू होगा। वहीं, इसमें नए सर्फबोर्ड एएडजस्टमेंट और वैपेंस स्टेटस एडजस्टमेंट जोड़ा गया है।

गरेना का कहना है कि फ्री फायर को पहला डुअल-वील्डिंग वैपेंस Vector Akimbo प्राप्त होगा, जो कि यूज़र्स को अपने दुश्मनों को दोनों हाथ से खत्म करने में मदद करेगा। जैसे कि हमने बताया कुछ वैपेंस को एडजस्ट भी किया जा सकेगा। M4A1 असॉल्ट राइफल ज्यादा क्षति पहुंचाने में मदद करेगी। P90 SMG को भी एक्स्ट्रा डैमेज के लिए एडजस्ट किया जा सकेगा। आप इस गेम को ऐप स्टोर या फिर गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।



Tags:    

Similar News

-->