Forex reserves 5.62 अरब डॉलर घटकर 689.73 अरब डॉलर पर

Update: 2025-11-07 12:48 GMT
Business व्यापार: भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.623 अरब डॉलर घटकर 689.733 अरब डॉलर रह गया।
कुल मुद्रा भंडार 6.925 अरब डॉलर घटकर 695.355 अरब डॉलर रह गया। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में, विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, जो मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक हैं, 1.957 अरब डॉलर घटकर 564.591 अरब डॉलर रह गईं।
डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.81 अरब डॉलर घटकर 101.726 अरब डॉलर रह गया।शीर्ष बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.644 अरब डॉलर रह गए।आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति 16.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.772 अरब डॉलर हो गई।
Tags:    

Similar News