New Delhi नई दिल्ली: ईटर्नल लिमिटेड (पूर्व में जोमैटो) ने गुरुवार को साफ किया कि उसके फूड डिलीवरी प्रमुख राकेश रंजन ने कोई इस्तीफ़ा नहीं दिया है। कंपनी ने कहा कि नेतृत्व टीम में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है जो संगठनात्मक क्षमता बेहतर करने के उद्देश्य से होती रहती है।
यह स्पष्टीकरण एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें रंजन के पद छोड़ने की बात कही गई थी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि राकेश रंजन अब भी कंपनी की लीडरशिप टीम का हिस्सा हैं।
हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर 'Eternal Ltd' कर लिया है, जिसे कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से मंज़ूरी मिल चुकी है। हालांकि, जोमैटो नाम अब भी इसके फूड डिलीवरी ब्रांड और ऐप के रूप में जारी रहेगा।