टेक्नोलॉजी :  Amazon की साल की बड़ी फेस्टिव सेल Great Indian Festival 2026 इस बार 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। हालांकि ग्राहकों को बड़ी सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी ने कई कैटेगरी में Early Deals पहले ही लाइव कर दी हैं। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज सहित कई प्रोडक्ट शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा पात्र EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Prime मेंबर्स को Great Indian Festival के दौरान चुनिंदा खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त बेनिफिट मिल सकता है।
OnePlus N6x पर ऑफर
अर्ली डील्स में OnePlus N6x को बैंक ऑफर सहित 18,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Redmi 17 5G भी हुआ सस्ता
Redmi 17 5G को अर्ली डील में 23,999 रुपये में पेश किया गया है। फोन Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 7,900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO Z10 Lite 5G की कीमत
बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए iQOO Z10 Lite 5G पर भी ऑफर है। बैंक ऑफर सहित इसकी कीमत 15,999 रुपये बताई गई है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरे के साथ आता है।
iQOO Neo 10 पर भी डील
पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए iQOO Neo 10 को बैंक ऑफर सहित 41,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी और 120W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। फोन में 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony OIS कैमरा दिया गया है।
Lava Bold N2 पर बजट ऑफर
Lava Bold N2 भी अर्ली डील का हिस्सा है। इसे बैंक ऑफर सहित 8,729 रुपये में पेश किया गया है। इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
Amazon ने कुछ अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन पर Great Indian Festival के लिए ऑफर टीज किए हैं, हालांकि कई मॉडल की अंतिम सेल कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में खरीदारी से पहले ग्राहक मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और सेल में मिलने वाली अंतिम कीमत की तुलना कर सकते हैं।
Great Indian Festival 8 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। कंपनी ने No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और अलग-अलग समय पर Mega Deals जैसे ऑफर देने की भी घोषणा की है।

Tags: