पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, भारत ने 22 YouTube चैनल समेत 3 ट्विटर अकाउंट किये ब्लॉक, सामने आई ये वजह

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, फॉरेन रिलेशन्स और पब्लिक ऑर्डर से जुड़ी गलत सूचनाओं फैलाने 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें 18 भारतीयों चैनल्स शामिल हैं।

Update: 2022-04-06 02:49 GMT

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय(Ministry of Information and Broadcasting ) ने मंगलवार को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, फॉरेन रिलेशन्स और पब्लिक ऑर्डर से जुड़ी गलत सूचनाओं फैलाने 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें 18 भारतीयों चैनल्स शामिल हैं।

इसके साथ ही मंत्रालय ने तीन ट्विटर अकाउंट्स, एक फेसबुक अकाउंट और एक नई वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया। बता दें कि आईटी रूल्स, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनल भी ब्लॉक किए गए है। इस अकाउंट्स को 04.04.2022 को ब्लॉक किया गया है।ब्लॉक किए गए YouTube चैनलों की कुल व्यूवरशिप 260 करोड़ से अधिक थी। यह चैनल्स राष्ट्रीय सुरक्षा, फॉरेन रिलेशन्स और पब्लिक ऑर्डर जैसे विषयों से जुड़ी फेक न्यूज और गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया थे।

पिछले साल फरवरी में आईटी नियम, 2021 की अधिसूचना के बाद से पहली बार भारतीय YouTube आधारित न्यूज पब्लिशर्स खिलाफ कार्रवाई की गई है। हाल ही में 18 भारतीय और चार पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। यह यूट्यूब चैनल इंडियन आर्म्ड फोर्स, जम्मू और कश्मीर आदि जैसे विषयों पर फेक न्यूज पोस्ट करते थे।

मंत्रालय ने दावा किया कि इन भारतीय YouTube आधारित चैनलों से यूक्रेन में चल रही स्थिति से संबंधित फेक न्यूज भी प्रकाशित की गई है और इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना है। इसके साथ ही भारतीय YouTube चैनल कुछ टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और लोगो का भी उपयोग कर रहे थे, जिसमें उनके समाचार एंकरों की छवियां भी शामिल थीं, ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि समाचार सच हैं। मंत्रालय ने दिसंबर 2021 से राष्ट्रीय सुरक्षा, पब्लिक ऑर्डर आदि से संबंधित 78 YouTube आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।


Tags:    

Similar News

-->