धांसू फ्लैगशिप लैपटॉप Vaio Z 2021 हुआ लॉन्च, देखें कीमत
Vaio Corporation ने अपना फ्लैगशिप लैपटॉप Vaio Z (2021) लॉन्च कर दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक: नई दिल्ली। जापान के Vaio Corporation ने अपना फ्लैगशिप लैपटॉप Vaio Z (2021) लॉन्च कर दिया है। Vaio Z 2021 दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो Contoured Carbon Fiber से बना है, जो देखने में धांसू और वजन में हल्का है। Vaio Z (2021) को 11th-generation Intel Core i7 प्रोसेसर और Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। वायो के इस फ्लैगशिप लैपटॉप की सबसे खास बात ये है कि इसे टॉप वेरियंट में 32GB RAM और 2TB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
वेरियंट और प्राइस
14 इंच की 4K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन के साथ पेश Vaio Z (2021) सिग्नेचर एडिशन के शुरुआती 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरियंट को 3,579 डॉलर यानी 2,59,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,779 डॉलर यानी 2,74,400 रुपये है। वायो जी 2021 लैपटॉप के 16GB RAM और 2TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,979 डॉलर यानी 2,88,900 रुपये और इसके टॉप वेरियंट में 32GB RAM और 2TB स्टोरेज वाले लैपटॉप की कीमत 4,179 डॉलर यानी 3,03,400 रुपये है।
14 इंच का धांसू डिस्प्ले
अमेरिकी मार्केट में फिलहाल लॉन्च किए गए Vaio Z (2021) को जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। Vaio Z (2021) की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 14 इंच का Ultra-HD 4K स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है और HDR सपोर्ट के साथ है। यह लैपटॉप Windows 10 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन का व्यूइंग ऐंगल 180 डिग्री तक है।
10 घंटे बैटरी बैकअप
Vaio Z (2021) में Windows Hello facial recognition technology का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साइन-इन में काफी आसानी होती है। इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें Dolby Audio sound भी है। वहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।