दिल्ली Airport पर अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस क्लास यात्रियों से शुल्क में वृद्धि
Delhi दिल्ली: दिल्ली हवाईअड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में बिजनेस क्लास यात्रियों से शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जो 16 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (AERA) ने दिल्ली हवाईअड्डे को अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस क्लास यात्रियों से अधिक शुल्क लेने की अनुमति दी है।
हालांकि, AERA ने हवाईअड्डे की उस प्रस्ताव को नकार दिया है जिसमें डोमेस्टिक उड़ानों के पीक और नॉन-पीक घंटे के यात्रियों के लिए भिन्न शुल्क की व्यवस्था की बात की गई थी। इस आदेश के अनुसार, यह शुल्क वृद्धि 16 अप्रैल, 2025 से लेकर 31 मार्च, 2029 तक लागू रहेगी।
दिल्ली हवाईअड्डे ने AERA के सामने यह दावा किया था कि वह वित्तीय नुकसान में है और वित्तीय वर्ष 2025 में ₹1,500 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की संभावना है।