Business बिजनेस: भारत में अप्रैल 2025 के दौरान कोयले के आयात में 4.4% की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने कुल 24.95 मिलियन टन कोयला आयात किया गया, जो पिछले साल इसी समय 26.10 मिलियन टन था। mjunction द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 की तुलना में हालांकि अप्रैल में आयात थोड़ा बढ़ा है।
गैर-कोकिंग कोयले का आयात इस बार घटकर 15.90 मिलियन टन रह गया, जबकि कोकिंग कोयले का आयात थोड़ा बढ़कर 5.42 मिलियन टन हो गया। mjunction के CEO के मुताबिक, घरेलू बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के कारण विदेशी कोयले की मांग कम हुई है।