New Delhi नई दिल्ली: शुक्रवार को क्रूड ऑयल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी के लिए क्रूड ऑयल की कीमत 10 रुपये यानी 0.17% गिरकर 5,985 रुपये प्रति बैरल हो गई। इस दौरान कुल 5,301 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक बाजारों में भी क्रूड ऑयल की कीमतों में कमजोरी आई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल 0.06% गिरकर 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 73.99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी।