World वर्ल्ड: रूस में चीन के एम्बेसडर ने बताया है कि इस वर्ष चीन रूसी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का आयात बढ़ाएगा। एम्बेसडर झांग हानहुई के अनुसार कई खरीदार रूसी आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क के लिए चीनी एम्बेसी से मदद मांग रहे हैं। इसके साथ ही ‘पावर ऑफ साइबेरिया-2’ गैस पाइपलाइन परियोजना पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है, हालांकि इसका मार्ग तय नहीं हुआ है।
यह पाइपलाइन रूस के यामाल क्षेत्र से मंगोलिया होते हुए चीन तक 50 अरब घन मीटर गैस पहुंचा सकती है, लेकिन अब तक शर्तों पर सहमति नहीं बन पाई है। तास एजेंसी के अनुसार 2023 में चीन को रूसी LNG का निर्यात 3.3% बढ़कर 8.3 मिलियन टन हो गया। चीन दुनिया का सबसे बड़ा LNG खरीदार है और रूस उसका तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।