World वर्ल्ड: ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत ने सरकार के डार्विन पोर्ट को स्थानीय ओनरशिप में वापस लौटाने के इरादे की आलोचना की है। उनका कहना है कि चीनी कंपनी लैंडब्रिज द्वारा संचालित यह पोर्ट, जो रणनीतिक हिसाब से महत्वपूर्ण है, को दंडित नहीं किया जाना चाहिए।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने अप्रैल में चुनावी अभियान के दौरान कहा था कि उनकी सरकार राष्ट्रीय हित के आधार पर इस पोर्ट को उसके चीनी मालिक से बेचना चाहती है। 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने इस पोर्ट को चीनी कंपनी लैंडब्रिज को 99 साल के लिए लीज पर दिया था।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कहना है कि यह पोर्ट केवल क्षेत्रीय आर्थिक सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व की भी एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। पीएम अल्बनीज़ ने कहा कि अगर निजी खरीदार नहीं मिलता है, तो उनकी सरकार इस पोर्ट को सीधे तौर पर खरीदने का विचार कर सकती है

Tags: