World वर्ल्ड: चीन ने हाल के हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से अनुमानित 4–5 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। यह कदम उस समय उठाया गया जब देश के प्रमुख कृषि क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के कारण फसलें प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। हेनान प्रांत, जो चीन के कुल गेहूं उत्पादन का लगभग एक तिहाई योगदान देता है, ने गर्म और शुष्क मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।
मीडिया के व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, चीन ने जुलाई-अगस्त आपूर्ति के लिए ऑस्ट्रेलिया से कई खेपों में गेहूं और कनाडा से लगभग 2 लाख टन गेहूं खरीदा है। यह खरीद पिछले वर्ष के बाद पहली बार की गई है।
साथ ही, चीन ने यूक्रेन से भी बड़ी मात्रा में जौ की खरीद की है, जिसमें छह जहाजों के ज़रिए 3.6 लाख टन से लेकर 10 लाख टन तक की डिलीवरी संभावित है।