जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय कर्मचार‍ियों को महंगाई भत्‍ते (Dearness allowance) के अलावा एक औश्र खुशखबरी मिल सकती है. महंगाई भत्‍ते बढ़ने से एक बार फ‍िर कर्मचार‍ियों (Central government employee's salary) की सैलरी बढ़ जाएगी. दूसरी तरफ सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बकाये महंगाई भत्ते (DA) के एरियर पर भी जल्‍द फैसला लेने वाली है. उम्‍मीद है 26 जनवरी तक इस पर बड़ा फैसला हो सकता है.

डीए के एरियर का भुगतान संभव
इस न‍िर्णय के बाद कर्मचारियों को डीए के एरियर का भुगतान किया जा सकता है. आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए डीए के भुगतान और डीए में बढ़ोतरी तो कर दी गई. लेकिन उन्हें अभी तक 18 महीने का बकाया डीए नहीं मिला पाया है. कर्मचारी लंबे समय से इसे पैसे को देने की मांग कर रहे हैं. सूत्रों का यह भी कहना है क‍ि सरकार डीए का भुगतान एकमुश्त कर सकती है.
यहां बताया गया है कि दंत प्रत्यारोपण के लिए आपको क्या खर्च करना पड़ सकता है
दंत्य प्रतिस्थापन
संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च भुगतान वाली ऑनलाइन नौकरी प्राप्त करना आपके विचार से आसान हो सकता है
उच्च भुगतान वाली नौकरियां
एकमुश्‍त भुगतान पर होगा बंपर फायदा
सरकार ने यद‍ि डीए के एर‍ियर का भुगतान एकसाथ क‍िया तो कर्मचारियों को दो लाख रुपये तक का फायदा होगा. लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपये से लेकर 37554 रुपये तक है. वहीं, लेवल-13 और लेवल-14 के कर्मचार‍ियों का एर‍ियर 1.44 लाख से लेकर 2.18 लाख रुपये तक का बैठ रहा है.
कैबिनेट सेक्रेटरी से जल्‍द बात होने की संभावना
नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच इस बारे में बातचीत हुई है. हालांकि अभी इस पर कोई ठोस जवाब नहीं आया है. जेसीएम का कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है. उम्मीद की जा रही है इस मामले पर जल्द कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ बात हो सकती है.
ये भी पढ़ें : फल बेचने वाले के बेटे ने खड़ा क‍िया 300 करोड़ का साम्राज्‍य, इस एक ट्र‍िक ने बदल दी क‍िस्‍मत
पीएम मोदी के हरी झंडी देने का इंतजारजेसीएम की तरफ से मांग रखी गई है क‍ि डीए पर न‍िर्णय लेते समय 18 महीने के बकाया डीए एरियर का भी एकमुश्‍त सेटलमेंट कर देना चाहिए. यद‍ि पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दी तो कर्मचारियों के खाते में इस साल मोटी रकम आने की उम्‍मीद है.


Tags: