सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदना कितनी बेहतर डील, जानिए इसके फायदे और नुकसान
ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि नई कार को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। वहीं, पुरानी कार के लिए आपको ज्यादा पैसा नहीं देना होगा।
ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि नई कार को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। वहीं, पुरानी कार के लिए आपको ज्यादा पैसा नहीं देना होगा। लेकिन इसके साथ ही आपको ये भी सोचना होगा कि क्या उस पर अपनी मेहनत की कमाई खर्च करना उचित है? फिलहाल कार खरीदने से पहले आपको पहले ये जानना चाहिए कि आखिर सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने में कितना फायदा या नुकसान है और अगर आप इस कार को खरीदते भी हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने के फायदे
सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने से आपका कई फायदा हो सकता है। पहली बात तो इसकी कीमत नई ईवी से काफी कम होगी। ये कारें जीरो मेंटेनेंस होती हैं, इसलिए इसके मेंटेनेंस के बारे में बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन्हें बहुत कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। इन वाहनों का बाजार अभी भी काफी छोटा है, इसलिए यह अन्य पूर्व-स्वामित्व वाले वाहनों की तरह चिंता का विषय नहीं हो सकता है। हालांकि निश्चित रूप से इसके कुछ नुकसान भी हैं, लेकिन सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदना बहुत फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको उस कार मालिक के बारे में जानते हैं तो इससे आपकी मदद हो सकती है। आप कार के बारे में जानकारी हासिल कर अच्छी डील कर सकते हैं।
सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने के नुकसान
इन पुराने वाहनों को खरीदते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रिक कार की खरीदारी करते समय, यह जांचना सुनिश्चित करें कि क्या यह अभी भी वारंटी में है और यदि हां, तो इस पर कितना समय बचा है। यदि ऐसा नहीं है, तो आपको ट्रांसफर शुल्क का पता लगाना होगा। आपको इसकी बैटरी देखने चाहिए कि बैटरी को किसी भी तरह की क्षति न हो, क्योंकि इसे बदलना काफी महंगा हो सकता है। इसके अलावा, जांचें कि क्या वाहन पर कोई रिकॉल तो नहीं किया गया है और उस गाड़ी का परफार्मेंश जरूर चे करें। पुरानी ईवी का इलेक्ट्रिक चार्जर और चार्ज टाइम की जांच करें। साथ ही आप उस कार का टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।