जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) एक बेहद लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां हर तरह का सामान मिलता है और फ्लिपकार्ट इस सामान पर कई सारे आकर्षक ऑफर्स और डील्स लेकर भी आता है. आज हम फ्लिपकार्ट पर मिलने वाली एक स्मार्टफोन डील की बात कर रहे हैं. फ्लिपकार्ट से आप रियलमी का 128GB की मेमोरी वाला स्मार्टफोन केवल 199 रुपये में घर लेकर जा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे.

Realme 8i को ऐसे खरीदें 200 रुपये से कम में
रियलमी के इस धाकड़ मेमोरी वाले स्मार्टफोन की मार्केट में कीमत 17,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह फोन 11% की छूट के बाद 15,999 रुपये में मिल रहा है. अगर आप इस स्मार्टफोन का पेमेंट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 5% यानी 800 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिससे आपके लिए इस फोन की कीमत कम होकर 15,199 रुपये हो जाएगी.
एक्सचेंज ऑफर ने लगाया मजा
इस डील में फ्लिपकार्ट एक एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. आपको बता दें कि अगर आप रियलमी के इस स्मार्टफोन को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदते हैं तो आपको 15 हजार रुपये तक की छूट और मिल सकती है. इस एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर आप Realme 8i को केवल 199 रुपये में घर लेकर जा सकेंगे.
Realme 8i के फीचर्स
रियलमी का यह स्मार्टफोन 4G सेवाओं को सपोर्ट करता है और 6GB RAM के साथ 128GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. मीडियाटेक हेलिओ G96 पर काम करने वाला यह फोन 6.6-इंच के फुल एचडी+ एलसीडी इन-सेल डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कैमरे की बात करें तो इसमें एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन सेन्सर 50MP का है और बाकी के दोनों सेन्सर्स 2-2MP के हैं. वीडियोज बनाने और सेल्फी खींचने के लिए आपको इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
फ्लिपकार्ट बिना सेल के भी कई सारे कमाल के ऑफर्स लेक्र आता रहता है. अगर आप चाहें, तो फ्लिपकार्ट के ऐप को डाउनलोड करके इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं.


Tags: