Business: Fix Deposite स्कीम्स पर दे रहे 8% से भी ज्यादा का तगड़ा ब्याज

546 दिन में आपको लखपति बना देंगे ये 15 बैंक

Update: 2024-09-23 09:36 GMT

बिज़नेस: सितंबर महीने में 15 ऐसे बैंक हैं जो FD पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. अगर आप भी FD पर 8 फीसदी ब्याज का फायदा उठाना चाहते हैं तो इनमें निवेश कर सकते हैं. FD पर 8 फीसदी ब्याज देने वाले बैंकों की गिनती में सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और विदेशी बैंक सभी शामिल हैं. इनमें से कुछ बैंक जैसे नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 9 फीसदी तक ब्याज दर दे रहे हैं. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक और आरबीएल बैंक भी क्रमश: 9 फीसदी और 8.10 फीसदी ब्याज दर दे रहे हैं. यस बैंक और डॉयचे बैंक भी 8 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. ब्याज और बैंकों की पूरी लिस्ट यहां देखें. ये हैं 15 बैंक जो FD पर 8% या उससे ज़्यादा ब्याज दर दे रहे हैं:

1. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 8%

अवधि: 18 महीने

2. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 8.50%

अवधि: 444 दिन

3. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 8.25%

अवधि: 2 साल से 3 साल से कम

4. जन स्मॉल फाइनेंस

ब्याज दर: 8.25%

अवधि: 365 दिन से 1095 दिन

5. नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 9%

अवधि: 546 दिन से 1111 दिन

6. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 8.65%

अवधि: 2 साल 2 दिन

7. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 8.25%

अवधि: 12 महीने

8. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 9%

अवधि: 1001 दिन

9. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्याज दर: 8.50%

अवधि: 2 वर्ष से 3 वर्ष; 1500 दिन

10. बंधन बैंक

ब्याज दर: 8%

अवधि: 1 वर्ष 9 महीने

11. डीसीबी बैंक

ब्याज दर: 8.05%

अवधि: 19 महीने से 20 महीने

12. आरबीएल बैंक

ब्याज दर: 8.10%

अवधि: 500 दिन

13. एसबीएम बैंक इंडिया

ब्याज दर: 8.25%

अवधि: 18 महीने से अधिक से 2 वर्ष 3 दिन से कम

14. यस बैंक

ब्याज दर: 8%

अवधि: 18 महीने

15. ड्यूश बैंक

ब्याज दर: 8%

अवधि: 1 वर्ष से अधिक से 3 वर्ष

इन बैंकों ने हाल ही में एफडी दरों में संशोधन किया है

चार बैंकों कर्नाटक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिटी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपनी एफडी दरों में संशोधन किया है। बैंकों की आधिकारिक वेबसाइटों पर आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध FD दरों की पूरी सूची उपलब्ध है। अगर आप अपनी बचत पर ज़्यादा ब्याज़ दर पाना चाहते हैं, तो यह फ़िक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश करने का सही समय हो सकता है।

Tags:    

Similar News

-->