Bussness : डिफेंस के शेयरों में तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर 3 दिन में 55% चढ़ गए हैं

Update: 2024-06-18 14:16 GMT
Bussness : स्मॉलकैप डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस के शेयरों में तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर 3 दिन में 55% चढ़ गए हैं। वहीं, 9 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयरों में 87 पर्सेंट का उछाल आया है।एक छोटी Defense company Paras Defense and Space Technologies के शेयर रॉकेट बने हुए हैं। पारस डिफेंस के शेयर मंगलवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 1388.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। 3 दिन में पारस डिफेंस (Paras Defence) के शेयरों में 55 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 12 जून 2024 को 895.10 रुपये पर बंद हुए थे। पारस डिफेंस के शेयर 18 जून को 1388.70 रुपये पर बंद हुए हैं।3 महीने में ही डबल हुए लोगों के पैसे
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर 9 दिन में 87 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, कंपनी के शेयरों ने 3 महीने से कम में Investors का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर 28 मार्च 2024 को 612.05 रुपये पर थे। डिफेंस कंपनी के शेयर 18 जून 2024 को 1388.70 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने 3 महीने से कम में करीब 127 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 580.05 रुपये है।175 रुपये के दाम पर आया था कंपनी का IPO
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 175 रुपये के दाम पर आया था। companyका IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 21 सितंबर 2021 को खुला था और यह 23 सितंबर तक ओपन रहा। पारस डिफेंस के शेयर 1 अक्टूबर 2021 को 475 रुपये पर लिस्ट हुए थे। पिछले 2 साल में पारस डिफेंस के शेयरों में करीब 150 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 17 जून 2022 को 558.80 रुपये पर थे। पारस डिफेंस के शेयर 18 जून 2024 को 1388.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.94 पर्सेंट है। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 41.06 पर्सेंट है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |

Tags:    

Similar News

-->