होली से पहले आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी

Update: 2025-03-12 11:13 GMT
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्‍ली: भारत की खुदरा महंगाई दर को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फरवरी महीने के दौरान खुदरा महंगाई दर 7 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गई है. यह आरबीआई के दायरे से काफी कम है. फरवरी 2025 में खुदरा महंगाई दर 3.61% रही है, जो एक बड़ी गिरावट है. जबकि जनवरी के दौरान खुदरा महंगाई दर 4.26% रही थी.
सरकार की ओर से शेयर किए गए आंकड़े इकोनॉमिस्‍ट की ओर से बताए गए आंकड़े से बेहतर है. इकोनॉमिस्‍ट ने ज्‍यादा अनुमान लगाया था, जबकि सरकारी आंकड़े में कम खुदरा महंगाई रही है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, जनवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2025 की खुदरा महंगाई में 65 आधार अंकों की गिरावट है. जुलाई 2024 के बाद यह साल-दर-साल सबसे कम महंगाई है. यानी 7 महीने के निचले स्‍तर पर महंगाई दर पहुंच चुकी है.
टमाटर, प्‍याज, आलू और हरी सब्जियों के दाम में गिरावट देखी गई है, जिस कारण महंगाई दर में कटौती हुई है. वहीं कज्‍युमर प्रोडक्‍ट्स और खाने की चीजों में भी गिरावट देखी गई है.
Tags:    

Similar News