शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Update: 2022-06-10 08:23 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: moneycontrol

नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी के साथ खुले। गुरुवार को विदेशी बाजारों में आई गिरावट का असर इंडियन मार्केट पर पड़ा। इनवेस्टर्स ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उनकी नजरें अमेरिका में रिटेल इनफ्लेशन (US Inflation Data) के आंकड़ों पर है।

सुबह 9:55 बजे सेंसेक्स 1.3 फीसदी यानी 711 अंक गिरकर 54,608 अंक पर था। लेकिन, बाद में गिरावट बढ़ गई। दोपहर 1 बजे यह 1.69 फीसदी यानी 934 अंक गिरकर 54,385 अंक पर था। गुरुवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों में बड़ी गिरावट आई थी। Dow Jones Industrial Average 1.94 फीसदी, S& 500 2.38 फीसदी और Nasdaq Composite 2.75 फीसदी गिरा था। इस वजह से शुक्रवार को इंडिया सहित एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिखी।

Tags:    

Similar News