नई दिल्ली। जुलाई महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी कामकाज है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। जुलाई में दो या चार दिन नहीं बल्कि बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। यानी 30 में से 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा तो ऐसे में आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। RBI की ओर से बैंकिग हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती है। इसमें राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियां दी होती हैं।

जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank holiday list in July 2021)

>> 4 जुलाई 2021 - रविवार

>> 10 जुलाई 2021 - दूसरा शनिवार

>> 11 जुलाई 2021 - रविवार

>> 12 जुलाई 2021 - सोमवार - कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)

>> 13 जुलाई 2021 - मंगलवार - भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)

>> 14 जुलाई 2021 - द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)

>> 16 जुलाई 2021- गुरुवार - हरेला पूजा (देहरादून)

>> 17 जुलाई 2021 - खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)

>> 18 जुलाई 2021 - रविवार

>> 19 जुलाई 2021 - गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche's Thungkar Tshechu) (गंगटोक)

>> 20 जुलाई 2021 - मंगलवार - ईद अल अधा (देशभर में)

>> 21 जुलाई 2021 - बुधवार - बकरीद (पूरे देश में)

>> 24 जुलाई 2021 - चौथा शनिवार

>> 25 जुलाई 2021 - रविवार

>> 31 जुलाई 2021- शनिवार - केर पूजा (अगरतला)


Tags: