Apple की भारत में मजबूत पकड़, नए स्टोर खोलने की तैयारी

Update: 2025-05-02 10:15 GMT

Mumbai मुंबई: Apple ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने $95.4 अरब की आय दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5% अधिक है। कंपनी के कुल राजस्व में iPhone का योगदान सबसे अधिक रहा, $46.8 अरब।

भारत में Apple की वृद्धि लगातार तेज हो रही है। एक  रिपोर्ट के अनुसार, Apple पहली बार भारत के शीर्ष 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हुआ है, और अब यह चीन, अमेरिका और जापान के बाद इसका चौथा सबसे बड़ा बाज़ार बन गया है। iPhone और Mac की मजबूत मांग के कारण कंपनी ने भारत में 35% की वृद्धि दर्ज की है।

Apple अब बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे शहरों में नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। CEO टिम कुक के अनुसार, Apple ने भारत समेत कई देशों में तिमाही रिकॉर्ड बनाए हैं।कंपनी के अनुसार, आने वाली तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। वहीं, iPad, Mac और अन्य उत्पाद वियतनाम से निर्यात किए जाएंगे


Tags:    

Similar News