ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट की सबसे धांसू डील, इन स्मार्टफोन्स पर 33 हजार रुपये तक की छूट

ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सेल की शुरुआत हो गई है। दोनों ही सेल में ढेरों प्रॉडक्ट्स पर बेस्ट डील और शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Update: 2020-10-17 13:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली, ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सेल की शुरुआत हो गई है। दोनों ही सेल में ढेरों प्रॉडक्ट्स पर बेस्ट डील और शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ऐमजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल आपके लिए ही है। यहां हम आपको इन दोनों सेल में मिलने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ऐमजॉन पर मिल रही ये बेस्ट डील:

iPhone 11 पर 19, 301 रुपये की छूट

ऐमजॉन की सेल में आईफोन 11 के 64जीबी वाले वेरियंट को 68,300 रुपये की बजाय 48,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 16,550 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। ऐमजॉन से आईफोन 11 खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

सैमसंग गैलेक्सी M31s पर 4500 रुपये की छूट

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सैमसंग के इस पॉप्युलर स्मार्टफोन को आप 4500 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं। सेल डिस्काउंट के बाद

इस फोन की कीमत 22,999 रुपये से घट कर 18,499 रुपये हो गई है। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 16,550 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का भी लाभ उठाया जा सकता है। ऐमजॉन से गैलेक्सी M31s खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

6 हजार रुपये सस्ता हुआ ओप्पो A52

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को ऐमजॉन की सेल में आप 6000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। छूट के बाद इस फोन की कीमत 19,990 रुपये से घट कर 13,990 रुपये हो गई है। फोन को एक्सचेंज में लेने पर आपको 11,950 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। ऐमजॉन से ओप्पो A52 खरीदने के लिए

फ्लिपकार्ट पर ये हैं बेस्ट ऑफर:

iPhone SE (ब्लैक/64जीबी) पर 13,501 रुपये की छूट

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में इस फोन को आप 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल से पहले इसकी कीमत 42,500 रुपये थी। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन को लेने पर 16,400 रुपये तक का और फायदा हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी S20+ पर बंपर डील

सैमसंग का यह फोन सेल में 83,000 रुपये की बजाय 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर 16,400 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी A50s के दाम में भारी कटौती

बिग बिलियन डे सेल में 24,900 रुपये के इस फोन को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन एक्सचेंज ऑफर में 13,350 रुपये तक के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ भी ऑर्डर किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News