New Delhi नई दिल्ली: टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने 2अफ्रीका पर्ल्स नामक समुद्री केबल सिस्टम को भारत में लाने की घोषणा की है। इस केबल के जरिए भारत का संचार नेटवर्क अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व से जुड़ जाएगा।

कंपनी ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को बताया कि 2अफ्रीका पर्ल्स केबल सिस्टम भारत में 100 Tbps (टेराबिट प्रति सेकंड) से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्षमता लेकर आएगा। यह समुद्री केबल सिस्टम देशों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रदान करता है, जो ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए जरूरी है।


Tags: