Air India को फार्मा लॉजिस्टिक्स में मिला ग्लोबल सर्टिफिकेशन

Update: 2025-04-25 10:07 GMT

New Delhi नई दिल्ली: एयर इंडिया को उसके कार्गो बिजनेस के लिए ‘गुड डिस्ट्रीब्यूशन प्रैक्टिसेस’ (GDP) सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स की सुरक्षित ढुलाई, भंडारण और तापमान नियंत्रण में उसकी ग्लोबल क्षमताओं को दर्शाता है। एयर इंडिया इस मान्यता को प्राप्त करने वाली भारत की पहली और एशिया की गिनी-चुनी एयरलाइनों में से एक बन गई है।

वित्त वर्ष 2024-25 में एयर इंडिया ने दुनियाभर में 4,000 टन से अधिक दवाएं पहुंचाई। यह सर्टिफिकेशन एयर इंडिया की उन प्रक्रियाओं की पुष्टि करता है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फार्मा उत्पादों की सुरक्षित आपूर्ति के लिए जरूरी मानी जाती हैं।

भारत के प्रमुख घरेलू कार्गो केंद्र जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर और गोवा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन, और फ्रैंकफर्ट जैसे स्टेशनों को इस सर्टिफिकेशन में शामिल किया गया है


Tags:    

Similar News