Delhi दिल्ली: एयर इंडिया और एयर मॉरीशस ने सोमवार (2 जून) को अपनी कोडशेयर साझेदारी को बढ़ाने की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत, एयर इंडिया और एयर मॉरीशस कुल 17 मार्गों पर अपनी डिज़ाइन कोड्स लगाकर यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करेंगे। कोडशेयर साझेदारी के माध्यम से एक एयरलाइन अपने साझेदार वाहक की उड़ानों पर एक ही टिकट के तहत यात्रियों को बुक कर सकती है।
एयर इंडिया अपने 'AI' डिज़ाइन कोड को एयर मॉरीशस की केप टाउन, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) और एंटानानरीवो (मडागास्कर) की उड़ानों पर लगाएगी। इसके अलावा, एयर इंडिया पहले ही एयर मॉरीशस की उड़ानों पर मुंबई, दिल्ली और रीयूनियन के लिए कोडशेयर करती है।