कृषि वैज्ञानिकों ने दिए टिप्‍स, अब मशरूम की खेती कर किसान बढ़ा सकतेे हैं आय

मशरूम की खेती

Update: 2021-07-09 17:04 GMT

समय के साथ किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर आय बढ़़ाने के लिए खेती करने की जरूरत है। वर्तमान में कई प्रगतिशील किसान इस पर चलकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ मशरूम की खेती भी है। किसान मशरूम की खेती कर आर्थिक संपन्‍नता हो सकती है। साथ ही इससे रोजगार के साधन के रूप में भी देखा जा सकता है। यहां कृषि वैज्ञानिकों के टिप्‍स प्रस्‍तुत हैं। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर अमल करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

शुआट्स के कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह

प्रयागराज के नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों के लिए आनलाइन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 75 किसानों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य उन्हें व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए मशरूम उगाने का गहन ज्ञान प्रदान करना था। इससे किसान न केवल अपने लिए बल्कि अपने समुदाय के कई अन्य सदस्यों के लिए आय के पर्याप्त अवसर पैदा करने में मदद कर सकेंगे।
किसानों को मशरूम खेती के तरीके सिखाए गए
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को डॉ आरपी. सिंह, वैज्ञानिक, बागवानी द्वारा मशरूम की खेती के विभिन्न तरीके सिखाए गए। मशरूम संवर्धन के बारीक विवरण को समझने में मदद करने के लिए प्रशिक्षण के दौरान उपज के प्रबंधन के अनुभव भी कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ वीके सिंह, हेड, सीबीजी कॉलेज लखनऊ प्लांट पैथोलॉजी डिपार्टमेंट ने ऑस्टर मशरूम उत्पादन की तकनीक विधि बताई साथ ही मशरूम उत्पादन के लिए कौन कौन सा माध्यम उपयोग किया जा सकता है। सूक्ष्मजीव रहित करना क्यों आवश्यक है के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मशरूम से व्‍यंजन बनाना भी सिखाया

गृह विज्ञान के वैज्ञानक निमिषा शेरिल नटराजन ने किसानों को मशरूम को पोषक मूल्यों के बारे में सिखाया और बताया कि प्रोटीन के लिए मांसाहारी खाद्य उत्पादों के लिए एक व्यवहार्य प्रतिस्थापन कैसे है और इसे आहार की आदतों में कैसे विकसित किया जा सकता है, जिससे लोगों को संतुलित आहार प्रदान किया जा सके। साथ ही मशहूर सेवन से विभिन्न रोगों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने किसानों को विभिन्न व्यंजन भी बनाना सिखाया जो मशरूम से तैयार किए जा सकते हैं।
डा. सैमुअल डी मैकार्टी ने कहा- मशरूम उत्‍पादन से बढ़ाएं आय

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डा. सैमुअल डी मैकार्टी ने कहा कि बागवानी अभी भी बड़ी संख्या में किसानों द्वारा नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन से किसान किस तरह अपनी आय को बढ़ा सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->