महामारी और युद्ध के बाद अब स्पेस से आ रही नई आफत ! 2023 में धरती से टकराएगा विशालकाय ऐस्टरॉइड ?

आमतौर पर इसे मंजूरी मिलने में 75 दिन लगते हैं. बताया जा रहा है कि सेबी ने इसके लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है.

Update: 2022-03-09 09:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2022 की शुरुआत एक टेंशन के साथ हुई थी। ऐस्टरॉइड 2022 एई1 को लेकर वैज्ञानिकों ने आशंका जताई थी कि अगर यह अपने पथ से जरा सा भी विचलित हुआ तो इसके धरती से टकराने की संभावना है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और पूरी दुनिया टेंशन में थी लेकिन कुछ दिनों बाद यह खतरा 'गायब' हो गया। ऐस्टरॉइड 2022 एई1 धरती की ओर बढ़ रहा है और इसके जुलाई 2023 में धरती से टकराने की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन एक नई रिसर्च ने इस खतरे को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

प्रश्न- बॉलीवुड फिल्म चक दे इंडिया किस खेल पर केन्द्रित है?
ऐस्टरॉइड 2022 एई1 के आर्बिट की गणना इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी 2022 को की गई थी। इसके आधार पर वैज्ञानिकों ने कहा था कि इसके धरती से टकराने की संभावना है। ESA के वैज्ञानिकों ने एक हफ्ते तक इस पर नजर रखी और सभी आंकड़े इस बात का दावा कर रहे थे कि यह धरती से टकराएगा। यूरोपियन स्पेस एजेंसी के नियर अर्थ ऑब्जेक्ट कॉर्डिनेशन सेंटर के खगोल विज्ञानी मार्को मिसेली ने इसे लेकर अब नया दावा किया है।
कुछ दिनों बाद दिखना बंद हो गया ऐस्टरॉइड
मिसेली ने कहा कि हमारे अध्ययन के अनुसार इस ऐस्टरॉइड के 4 जुलाई 2023 को धरती से टकराने की संभावना थी। इतना खतरनाक ऐस्टरॉइड मैंने पिछले 10 सालों में नहीं देखा था। यह हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता था। कुछ दिनों बाद यह ऐस्टरॉइड चांद की रौशनी में गायब हो गया और दिखना बंद हो गया। यह स्थिति वैज्ञानिकों के लिए और ज्यादा खतरनाक थी जब उन्हें धरती की तरफ बढ़ रहे खतरे को लेकर कोई भी अंदाजा लगाना और ज्यादा मुश्किल हो गया।
ऐस्टरॉइड 2022 एई1 से खतरे में धरती?
अब एक नए डेटा में दावा किया जा रहा है कि यह ऐस्टरॉइड 4 जुलाई 2023 को धरती के पास से गुजरेगा लेकिन इस दौरान इसकी धरती से दूरी करीब 1 करोड़ किमी होगी। मिसेली ने कहा कि अब लग रहा है कि हमारी गणना में कोई त्रुटि हुई थी जिसके लिए ऐस्टरॉइड ऑर्बिट डिटरमिनेशन भी जिम्मेदार हो सकता है, जिसकी मदद से ऐस्टरॉइड के ऑर्बिट की गणना की जाती है। लिहाजा साफ हो गया है कि ऐस्टरॉइड 2022 एई1 से धरती को कोई खतरा नहीं है


Tags:    

Similar News

-->