8th Pay Commission:DA बढ़ोतरी पर बड़ा अपडेट, 3% का इजाफा संभव

Update: 2026-06-12 13:15 GMT

Vyapaar:8वें वेतन आयोग अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है DA में 3% बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 8वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में इस बार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है। कर्मचारियों का बेसब्री से इंतजार चल रहा है, क्योंकि पिछले बार डीए केवल 2 प्रतिशत बढ़ा था और यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ था। मौजूदा समय में सरकार महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए जुलाई 2026 के लिए डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है ताकि महंगाई के प्रभाव को कम किया जा सके। इस बार AICPI-W डाटा के अनुसार 12 महीने का औसत 147.51 है, जो 2016 की बेस सिरीज के हिसाब से लगभग 2.88 प्रतिशत बनता है। यदि इसी हिसाब से बढ़ोतरी की जाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 62.51 प्रतिशत यानी करीब 63 प्रतिशत हो सकता है।

8वें वेतन आयोग की बैठकें देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही हैं। इन बैठकों में कर्मचारियों की तरफ से डिमांड लिस्ट प्रस्तुत की जा रही है। कर्मचारियों की निगाह मुख्य रूप से फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हुई है। फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक होगा, कर्मचारियों का बेसिक पे उतना ही बढ़ेगा। अभी मई और जून के AICPI-W आंकड़ों के अनुसार, यूनियन कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही अंतिम फैसला होगा।

विश्लेषकों के अनुसार, जुलाई में डीए बढ़ोतरी का ऐलान संभवतः दशहरा से दिवाली के बीच किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलेगी और महंगाई के असर को कम करने में मदद मिलेगी। कर्मचारियों के लिए यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण तोहफा साबित होगा।

Tags:    

Similar News