Business बिज़नेस : हुंडई अपनी कारों पर जुलाई 2024 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट नकद छूट, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस के रूप में मिल रहा है। जिसमें से सबसे ज्यादा डिस्काउंट हुंडई अल्काज़र पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि हुंडई की किन-किन कारों के ऊपर छूट मिल रही है।
Hyundai Alcazar
जुलाई 2024 में हुंडई की कारों पर जबरदस्स ऑफर मिल रहा है। जिसमें से सबसे ज्यादा हुंडई अल्काजर पर मिल रहा है। हुंडई की इस कार पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कार 6-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट में आती है। इस कार में दो इंजन के ऑप्शन में आती है। यह एक आरामदायक SUV है जिसमें कई सारे फ़ीचर दिए गए हैं। इस SUV का मिड-लाइफ़साइकिल अपडेट आने वाले महीनों में लॉन्च होगा। जिसकी टेस्टिंग चल रही है।
Hyundai Tucson
टक्सन के MY2023 डीजल वेरिएंट पर जुलाई 2024 में 2 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। वहीं, इसके पेट्रोल वेरिएंट पर सिर्फ 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस कार के नए पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर क्रमश: 25,000 रुपये और 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रही है।
Hyundai Venue
इस कार के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, इसके डुअल-क्लच गियरबॉक्स से लैस वेरिएंट पर भी 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वेन्यू के डीजल वेरिएंट पर इस महीने कोई छूट नहीं है। इसके स्पोर्टियर वेन्यू एन लाइन पर 50,000 रुपये तक का छूट मिल रही है।
Hyundai Grand i10 Nios
ग्रैंड i10 निओस पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में आती है। जुलाई 2024 में हुंडई कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की लिस्ट में ये भी शामिल है। इस महीने इस कार के CNG वेरिएंट पर अधिकतम 48,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, पेट्रोल-MT वेरिएंट पर 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल-AMT वेरिएंट पर 28,000 रुपये छूट मिल रही है।
Hyundai i20
Hyundai i20 के CVT वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही इसके MT वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह एक स्टाइलिश फैमिली हैचबैक कार है, जिममें कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है।
Hyundai Aura
हुंडई की यह कार कॉम्पैक्ट सेडान है, जो कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर 43,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कार आरामदायक और परिवार के लिए अनुकूल सेडान है।
Hyundai Verna
जुलाई 2024 में वर्ना मिडसाइज सेडान के सभी वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कार दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। पहला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 115hp का पावन और 143Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल वाला इंजन 160hp का पावर 253Nm टॉर्क जनरेट करता है।
Hyundai Exter
हुंडई एक्सटर पर जुलाई 2024 में केवल 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की तरफ से दी जारी रही यह छूट बेस EX और EX(O) ट्रिम्स पर मिल रही है। यह कार पेट्रोल और CNG फॉर्म दोनों में आती है। इसमें SUV जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Tags: