6 पहियों वाली इलेक्ट्रिक हाइपरकार की होगी 1000 किमी रेंज, जाने कीमत
टेक्सास बेस्ड कार निर्माता कंपनी हेनेसी (Hennessey) ने छह पहियों के साथ डीप स्पेस नामक एक इलेक्ट्रिक हाइपरकार बनाने की योजना का खुलासा किया है. यह वर्तमान में दुनिया भर में मौजूद कारों से एडवांस होगी. कंपनी की ओर से पुष्टि की गई कि इसका उत्पादन 2026 से शुरू होगा. इसकी कीमत 23 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी.
टेक्सास बेस्ड कार निर्माता कंपनी हेनेसी (Hennessey) ने छह पहियों के साथ डीप स्पेस नामक एक इलेक्ट्रिक हाइपरकार बनाने की योजना का खुलासा किया है. यह वर्तमान में दुनिया भर में मौजूद कारों से एडवांस होगी. कंपनी की ओर से पुष्टि की गई कि इसका उत्पादन 2026 से शुरू होगा. इसकी कीमत 23 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी.
कंपनी के सीईओ जॉन हेनेसी ने अब पुष्टि की है कि इलेक्ट्रिक हाइपरकार एक बार चार्ज करने पर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ आएगी, जो इसे स्प्रिंट विशेषज्ञ होने के साथ-साथ ईवीएस के बीच सबसे फास्ट बना सकती है.
322 किमी प्रति घंटा होगी टॉप स्पीड
हेनेसी का कहना है कि डेवलप की जा रही इलेक्ट्रिक हाइपरकार में ज्यादा रेंज के लिए एक बड़ा बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि वह मानते हैं कि बैटरी का वजन एक बड़ी चिंता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि एक अल्ट्रा-सक्षम इलेक्ट्रिक हाइपरकार को भी अपने प्रदर्शन क्रेडेंशियल्स के लिए हल्का होना चाहिए. हेनेसी ने पहले ही कहा है कि इस कार की टॉप स्पीड 322 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. यह भी पुष्टि की गई है कि इसमें इस्तेमाल की गई छह इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 2,400 एचपी की पावर जनरेट कर सकती हैं.
बेहद लग्जरी होगी इलेक्ट्रिक कार
प्रोजेक्ट डीप स्पेस के तहत डेवलेव हो रही इलेक्ट्रिक हाइपरकार फास्ट और अल्ट्रा-परफॉर्मेंस व्हीकल के साथ-साथ यह एक लक्जरी कार भी होगी. हेनेसी ने ईवी में पिछली सीटों की तुलना एक निजी जेट के अंदर लग्जरी सीटों से की है. कंपनी का कहना है कि डीप स्पेस की केवल 105 यूनिट की बनाई जाएंगी. यह स्पष्ट है कि यह ईवी अल्ट्रा एक्सक्लूसिव होगा. 2025 तक एक प्रोटोटाइप का अनावरण होने की उम्मीद है. डीप स्पेस की पहली इकाई पहले ही बुक की जा चुकी है.
जल्द लॉन्च होगी ये कार
दूसरी तरफ एमजी मोटर ने भी अपनी नई अपकमिंग इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल से पर्दा हटा दिया है. इसका नाम MG4 EV है. आने वाली इलेक्ट्रिक कार किआ EV6 को टक्कर देगी. इस साल सितंबर के बाद साल के आखिर में यूके के बाजार में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. इसके बाद इसे कहीं और लॉन्च किया जाएगा.