हिम महोत्सव के जरिए संस्कृति का प्रचार-प्रसार

By: divyahimachal : हिमाचल प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति, खानपान व रहन-सहन दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन्हीं खूबियों का आनंद पाने के लिए देश-विदेश के लोग वर्षभर यहां आते रहते हैं। दुनिया को प्रदेश की इन्हीं खूबियों से अवगत कराने के लिए सरकार प्रयासरत भी रहती है। आजकल नई दिल्ली में हिम महोत्सव …

Update: 2023-12-19 05:50 GMT

By: divyahimachal :

हिमाचल प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति, खानपान व रहन-सहन दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन्हीं खूबियों का आनंद पाने के लिए देश-विदेश के लोग वर्षभर यहां आते रहते हैं। दुनिया को प्रदेश की इन्हीं खूबियों से अवगत कराने के लिए सरकार प्रयासरत भी रहती है। आजकल नई दिल्ली में हिम महोत्सव नामक आयोजन किया जा रहा है, जोकि 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा।

इस आयोजन से प्रदेश के उन लोगों को मंच मिलेगा जो प्रदेश में रहकर स्वरोजगार कर रहे हैं, जैसे कि हथकरघा, शिल्प कला, हिमाचली पहनावे आदि का काम करते हैं। पर्यटन विकास और ग्रामीण विकास विभाग मुख्य भूमिका निभाकर इस आयोजन की शान बढ़ाएंगे। इससे संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

Similar News