अनुराग कश्यप इस एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे...समर्थन में तापसी पन्नू सामने आई

नम्रता शर्मा- इन दिनों बॉलीवुड नेपोटिज्म, ग्रुपिज्म, नशाखोरी समेत कई विवादों में घिरा हुआ है। हाल ही में प्रसिद्ध फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रैस पायल घोष ने यौन योषण के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी |

Update: 2020-10-27 05:42 GMT

अनुराग कश्यप इस एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे...समर्थन में तापसी पन्नू सामने आई

जनता से रिश्ता वेबडेस्कनम्रता शर्मा- इन दिनों बॉलीवुड नेपोटिज्म, ग्रुपिज्म, नशाखोरी समेत कई विवादों में घिरा हुआ है। हाल ही में प्रसिद्ध फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रैस पायल घोष ने यौन योषण के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। पायल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से भी मदद की गुहार लगाई। मंगलवार को पायल अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी। इस मामले में ट्विटर पर अपनी सफाई पेश करने के बाद अब अनुराग कश्यप ने अब पायल के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का मन बनाया है।

अनुराग ने अपने वकील द्वारा तैयार की गई प्रेस रिलीज अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस प्रेस रिलीज में वकील प्रियंका खिमानीकी तरफ से लिखा गया है- मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप खुद पर लगे यौन शोषण के झूठे आरोपों से काफी दुखी है। ये आरोप सरासर बेबुनियाद और गलत हैं। मेरे क्लाइंट के पास भी अपने अधिकारों को इस्तेमाल करने का पूरा हक है। वकील की तरफ से जारी किए गए इस प्रेस रिलीज से भी अंदाजा लगाया जा रहा है की अनुराग जल्द ही पायल के खिलास शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सूत्रों की माने तो अनुराग पायल का समर्थन कर रही बॉलीवुड एक्ट्रैस के खिलाफ भी लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। पायल का समर्थन करने वाली एक्ट्रेसेस में प्रमुख तौर पर कंगना रनौत(Kangana Ranaut) का नाम शामिल हैं।आपको बता दें अनुराग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट करने के बाद पायल घोष लगातार सभी न्यूज चैनल पर भी इंटरव्यू दे रही हैं। इस दौरान पायल ने अनुराग को लेकर बेहद गंभीर खुलासे किए हैं। पायल का कहना है की वो किसी फिल्म के सिलसिले में अनुराग से मिलने के लिए गई थी। इस दौरान अनुराग ने उनसे काफी गलत डिमांड की । अनुराग ने उनके सामने कपड़े उतार दिए। एडल्ट फिल्म चलाईय़ जैसे तैसे पायल अपनी इज्जत बचाकर वहां से भागी।

अपने ऊपर लगे आरोपो को लेकर अनुराग ने बैक टू बैक कई ट्वीट्स कर सफाई पेश की। अनुराग ने लिखा था- ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अनुराग ने तंज कसते हुए लिखा था- अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। ये भी पता है की पता नहीं कहां कहां से तीर छोडे जाने वाले हैं। इंतेजार है।

अनुराग के समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रैस तापसी पन्नू सामने आई हैं। तापसी ने अनुराग को सबसे बड़ा फेमिनिस्ट बताया

दूसरी तरफ अनुराग की पूर्व पत्नी आरती बजाज ने भी सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख उन्हे सपोर्ट किया। आरती ने अनुराग को रॉकस्टार बताया।

वहीं एक्ट्रे्स राधिका आप्टे ने भी अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई। उनके साथ तस्वीर शेयर कर एक पोस्ट लिखा और कहा- आपके साथ हमेशा सुरक्षित महसूस किया।

फिलहाल अनुराग पायल और उनका समर्थन कर रही एक्ट्रैसस के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना रहे हैं। उधर,अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों को लेकर भी बॉलीवुड में दो फाड़ नजर आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में ये विवाद कहां तक जाता है ये देखना बाकी है।

Tags:    

Similar News

-->