VIDEO: 9 महीने की गर्भवती महिला 5 मिनट में दौड़ी 1.6Km...फिर पति से जीती ये...

ऐसा कहा जाता है कि महिला को अगर चुनौती दी जाए तो वह कोई भी काम कर सकती है

Update: 2020-10-20 06:27 GMT

ऐसा कहा जाता है कि महिला को अगर चुनौती दी जाए तो वह कोई भी काम कर सकती है और इसी बात पर अमेरिका की महिला ने एक बार फिर मुहर लगाई है। 28 वर्षीय मैकेना मेलर नौ महीने की गर्भवती महिला हैं और उन्होंने 1.6 किलोमीटर की दौड़ को 5.25 मिनट में पूरा किया है।

दरअसल, महिला के पति ने उन्हें चुनौती दी थी कि वो गर्भावस्था के आखिरी महीने में आठ मिनट में एक मील दौड़े तो वो इस पर महिलो का 100 डॉलर यानि कि 7,300 रुपये देंगे। महिला ने पति की चुनौती को स्वीकार ही नहीं किया बल्कि दिए हुए समय से काफी पहले इसे पूरा किया।

महिला ने पांच मिनट 25 सेकंड में इस दौड़ को पूरा किया। 2018 में उन्होंने एडिनबर्ग क्रॉस-कंट्री इंटरनेशनल चैलेंज में अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया था। रनर्स वर्ल्ड के मुताबिक सामान्य महिला इतनी दूरी दस मिनट 40 सेकंड में पूरी करती है।

Full View


Tags:    

Similar News