सकट चौथ के दिन गणपति जी को चढ़ाए मोदक का भोग, होगी हर मनोकामना पूरी

आज देशभर में महिलाएं सकट चौथ का व्रत रख रही हैं।

Update: 2021-01-31 10:09 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | आज देशभर में महिलाएं सकट चौथ का व्रत रख रही हैं।इस मौके पर लोग भगवान गणपति को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनका पसंदीदा मोदक का भोग लगाते हैं। मीठे आटे में नारियल, जायफल और केसर भरकर तैयार किया गया मोदक बनाने में बेहद आसान होता है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है मोदक।

मोदक बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

भरावन की सामग्री-

-1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ

-1 कप गुड़ कद्दूकस किया हुआ

-एक चुटकी जायफल

-एक चुटकी केसर

मोदक का कवर तैयार करने के लिए-

-1 कप पानी

-2 टीस्पून घी

-1 कप चावल का आटा

 मोदक बनाने की वि​धि-

भरावन सामग्री तैयार करने की विधि-

मोदक का भरावन बनाने के लिए एक पैन को आंच पर गर्म करके उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ डालें। इसके बाद करीब पांच मिनट तक मिश्रण को चलाते हुअ उसमें जायफल और केसर मिलाएं। 5 मिनट तक मिश्रण को दोबारा पकाकर आंच से उतार कर अलग रख दें।

मोदक तैयार करने का तरीका-

मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी और घी डालकर उबाल लें। फिर इसमें नमक और आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब बर्तन को ढककर मिश्रण को पकने के लिए छोड़ दें। जब मिश्रण पक कर आधा रह जाए तो एक स्टील की कटोरी पर थोड़ा घी लगाएं।

इसके बाद हल्के गर्म आटे को अच्छी तरह गूंथकर इसकी गोल छोटी-छोटी लोई बनाकर हल्का दबाएं। फूल के आकार में इसके किनारे तैयार करें। इसके बाद तैयार किया भरावन का मिश्रण बीच में रखकर चारों किनारों को जोड़कर बंद कर दें। अब इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं। आपके मोदक सर्व करने के लिए तैयार हैं। 

Tags:    

Similar News

-->