भारत

मलबा हटाने में जुटी पोकलेन मशीनें, ब्लास्टिंग से तोड़ी जा रहीं बड़ी चट्टानें

Shantanu Roy
27 April 2024 11:55 AM GMT
मलबा हटाने में जुटी पोकलेन मशीनें, ब्लास्टिंग से तोड़ी जा रहीं बड़ी चट्टानें
x
भरमौर। होली मार्ग पर खड़ामुख पास हुए भू-स्खलन के चलते गिरे मलबे और चट्टानों को हटाने का काम मुख्य मार्ग पर आज आरंभ कर दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रोजेक्ट रोड वाले हिस्से से दो पोकलेन मशीनें मलबा हटाने के कार्य में जुटी रही। अब ऊपर के हिस्से से मलबा हटाने के बाद होली मार्ग वाले हिस्से से मलबे को मशीनरी की मदद से हटाने का काम आरंभ किया जाएगा। लिहाजा मौसम का साथ मिलता है तो आगामी दिनों में सडक़ के यातायात हेतु बहाल होने की उम्मीद भी पैदा हो गई है। लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के अधिशाषी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि गुरुवार से होली मार्ग पर भू-स्खलन वाले हिस्से में मलबे और पत्थरों के गिरने की रफतार कम हुई है।

चंूकि पहले एक घंटे के भीतर से सात से आठ बार मलबा और पत्थर गिर रहे थे। इसके चलते सडक़ बहाली के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। मीत शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को प्रोजेक्ट रोड वाले हिस्से में दो पोकलेन मशीनें दिन भर मलबा हटाने के कार्य में जुटी रही। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट प्रबंधन को उनके रोड वाले हिस्से से मलबे को रात तक हटाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस मलबे के हट जाने के बाद होली रोड पर भू-स्खलन वाले हिस्से में दोनो तरफ से मशीनेें लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में काफी संख्या में मशीनरी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में बड़ी चट्टानें आने के चलते उन्हें ब्लास्टिंग कर तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है कि जल्द सडक़ को यातायात हेतु बहाल किया जाए।
Next Story