भारत

बिलासपुर में आयोजित बैठक में बोले कांग्रेस के पर्यवेक्षक अनीश अहमद

Shantanu Roy
27 April 2024 11:58 AM GMT
बिलासपुर में आयोजित बैठक में बोले कांग्रेस के पर्यवेक्षक अनीश अहमद
x
बिलासपुर। हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करेंगे। ताकि हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की रिकार्ड जीत हो सके। यह बात हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी अनीश अहमद ने बिलासपुर रौड़ा सैक्टर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कही। बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान ने की। वहीं, कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक अनीश अहमद ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार संसद में जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी पर है। पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के विकास में सांसद अनुराग ठाकुर का कोई योगदान नहीं रहा है। महज जनता को गुमराह करने का ही कार्य किया हुआ है।

लेकिन जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा देश कि में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस लोकतंत्र बचाना चाहती है, जबकि भाजपा लोकतंत्र को मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। लोगों का जनमत कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहितकारी योजनाओं पर कार्य किया है, जबकि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति हमेशा करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मनमानी से प्रदेश, देश की जनता परेशान है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जबाव देगी। उधर, बैठक में सह पर्यवेक्षक धीरज देसाई ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, हिमुडा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल, प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक संदीप सांख्यान, सतपाल वर्धन, अमरजीत बंगा, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील शर्मा, कमलेंद्र कश्यप, हेमराज ठाकुर, सोम सांख्यान, राजेंद्र ठाकुर, निर्मला राजपूत, प्रीति भाटिया, गौरव शर्मा, आशीष ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story