भारत

ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी का डोल-नगाड़ों से स्वागत

Shantanu Roy
27 April 2024 10:56 AM GMT
ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी का डोल-नगाड़ों से स्वागत
x
गगल। गगल हवाई अड्डे पर शुक्रवा को ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी और गुरुमाता सपाइस जेट के विमान से पहुंचे। गगल हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनके अनुयायियों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। भक्तो ने ब्रह्मऋषि के आगमन में धार्मिक गाने भी गाए गए। ब्रह्मऋषि स्वामी ने पत्रकरा को के साथ अपने आयोध्या के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म है वह आदि सनातन धर्म है। यह भगवान राम का, मां दुर्गा का, मां दुर्गा ने इस सृष्टि को पैदा किया है।

मां दुर्गा ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु को भी पैदा किया है। मां दुर्गा से बढक़र कोई गुरू नहीं है। कोई संत महात्मा नहीं है। ऐसा कोई गुरु हो सकता है, जिसने पेड़, पक्षी, सूरज, चंद्र और सृष्टि पैदा की हो। मां दुर्गा से बढक़र कोई नहीं है और इसके पाठ से सब रोग दूर हो जाते हैं। हवाई अड्डे पर एक विदेशी युवाल और एलिया ने कहा कि वह ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी गुरु जी के साथ ही दिल्ली से आए हैं। वह विमान में ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी से आगे बाली सीट में बैठे थे। हवाई अड्डे से बाहर निकलने पर ही गुरु जी के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला। गुरु जी से मिलने के लिए वह बहुत उत्सुक थे। उन्होंने गुरु जी से आशीर्वाद लिया।
Next Story