व्यापार

भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल एक नई बाइक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी, जानिए इसकी फीचर्स

Triveni
27 Sep 2020 11:44 AM GMT
भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल एक नई बाइक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी, जानिए इसकी फीचर्स
x
जानकारी के मुता​बिक कंपनी 7 अक्टूबर 2020 को अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी।

भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल एक नई बाइक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। मिली जानकारी के मुता​बिक कंपनी 7 अक्टूबर 2020 को अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी। जिसका हाल ही में कंपनी ने एक नया टीज़र जारी किया है। सामने आए टीजर का शीर्षक "Introducing A Superior Way To Ride" रखा गया है। जिसमें एक इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिखाई दे रहा है, जो Gixxer और Intruder से मेल खाता है।

Gixxer 250 के समान मिल सकते हैं फीचर्स : नई बाइक को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 250cc इंजन विकल्प मिल सकता हैं। बता दें, सुजुकी इंट्रूडर 250 की पेटेंट इमेज भी हाल ही में ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। जिससे यह कहना आसान है कि नई बाइक सुजुकी इंट्रूडर 250 होगी। वहीं Gixxer 155cc और Intruder दोनों बाइक कई पार्ट्स भी साझा करती हैं जिनमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्रेकिंग सिस्टम और यहां तक ​​कि सस्पेंशन मैकेनिज्म भी शामिल है। उम्मीद है 250 सीसी मॉडल में भी कई फीचर्स को Gixxer 250 से साझा किया जाएगा।

इंजन विकल्प: नई सुजुकी इंट्रूडर 250 में 249cc का सिंगल-सिलेंडर युक्त ऑयल-कूल्ड SOHC FI इंजन का प्रयोग किया जाएगा। जो Gixxer 250 को भी पावर देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 9,300rpm पर 26.5PS की पावर और 7,300rpm पर 22.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है। वहीं मौजूदा इंट्रूडर 150 में 154.8 सीसी का इंजन दिया गया है जो 14.8PS की पावर और 14Nm का टार्क पैदा करता है।

होंडा क्रूजर सेगमेंट में एंट्री को तैयार: यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ना सिर्फ सुजुकी बल्कि होंडा टूव्हीलर्स इंडिया भी क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में उतरने के लिए तैयार है। होंडा भारत में अपनी क्रूजर मोटरसाइकिल को 30 सितंबर 2020 को लॉन्च करेगी। जिसका नाम Highness या H'ness रखा जा सकता है। होंडा की यह बाइक Classic, Bullet और Thunderbird को टक्कर दे सकती है।

Next Story