लाइफ स्टाइल

दिल्ली में इन जगहों पर कम बजट में चख सकते हैं जायके दार स्वादिष्ट खाना

Admin4
17 April 2021 12:38 PM GMT
दिल्ली में इन जगहों पर कम बजट में चख सकते हैं  जायके दार स्वादिष्ट खाना
x
खासकर दिल्ली और इसके आसपास के जगहों पर आप कम बजट में ही लजीज खाने का स्वाद उठा सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। श्री श्याम रसोई दिल्ली के नागलोई में स्थित है। यहां आप कई प्रकार के जायके का स्वाद चख सकते हैं। यह सेवा दिन में 11 बजकर से दोपहर 1 बजे तक रहता है। श्री श्याम रसोई में आप रोजाना चावल सब्जी की करी चपाती सहित मिठाई भी मिलते हैं।

हर कोई खाने का शौक़ीन होता है। लोग लजीज खाने का स्वाद उठाने के लिए देश के सभी हिस्सों में जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल में यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। इसके लिए आप अपने आसपास ही लजीज जायके का स्वाद चख सकते हैं। खासकर दिल्ली और इसके आसपास के जगहों पर आप कम बजट में ही लजीज खाने का स्वाद उठा सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

श्री श्याम रसोई, नांगलोई
यह रसोई दिल्ली के नागलोई में स्थित है। यहां आप कई प्रकार के जायके का स्वाद चख सकते हैं। यह सेवा दिन में 11 बजकर से दोपहर 1 बजे तक रहता है। श्री श्याम रसोई में रोजाना चावल, सब्जी की करी, चपाती सहित मिठाई भी मिलते हैं। मिठाइयां शुद्ध घी में बनाई जाती हैं।
मा फाउंडेशन, पश्चिम दिल्ली
इस फाउंडेशन को मुस्कान नामक महिला चलाती हैं। पश्चिम दिल्ली के आसपास के लोग मा फाउंडेशन जायके चखने के लिए आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मा फाउंडेशन में कम बजट में खाना मिलता है। यहां रोजाना राजमा, छोले और कढ़ी-चावल, रोटी और रायता खाने में मिलते हैं।

दादी की रसोई, नोएडा
अनूप सिंह ने दादी की रसोई की शुरुआत 2015 में की थी। नोएडा और दिल्ली में यह बेहद मशहूर रसोई है। दूर-दूर से लोग आते हैं। आज दादी की रसोई की सेवा स्टॉल से वातनुकूलित (ac)में शिफ्ट हो गया है। आप यहां दाल-चावल, सब्जी और मिठाईयों का आनंद उठा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि एक थाली की कीमत केवल 5 रुपए हैं।
देवदूत फ़ूड बैंक, गुरुग्राम
यह एक सामुदायिक किचन है, जो गुरुग्राम में है। यहां 5 रुपये में चावल, दाल, चपाती, अचार और मिठाई मिलता है। अगर किसी के पास पैसे नहीं होते हैं, तो उसे मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। इसके अलावा, बच्चे और वयस्कों को भी फ्री में खाना खिलाया जाता है।


Next Story