विश्व

जी-7 समूह यूक्रेन को देगा 1900 करोड़ डालर की आर्थिक मदद

Gulabi Jagat
20 May 2022 1:29 PM GMT
जी-7 समूह यूक्रेन को देगा 1900 करोड़ डालर की आर्थिक मदद
x
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच विश्व समुदाय से मदद का सिलसिला लगातार जारी है
बर्लिन, प्रेट्र: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच विश्व समुदाय से मदद का सिलसिला लगातार जारी है। अब आर्थिक रूप से विकसित देशों के समूह जी-7 देशों ने यूक्रेन के लिए 1900 करोड़ डालर की सहायता को मंजूरी दी है। इससे पहले यूरोपीय संघ के प्रमुख वान डेर लेयेन ने युद्धग्रस्त देश के लिए 900 करोड़ यूरो की मदद का प्रस्ताव रखा था। यूक्रेन में सैन्य संघर्ष की शुरुआत के बाद से लगातार अमेरिका हथियारों समेत आर्थिक मदद मुहैया करा रहा है। बीते दिनों अमेरिकी संसद ने भी यूक्रेन की मदद से लिए आर्थिक पैकज पर मुहर लगाई थी।

Next Story