विश्व

कोरोना महामारी: पाकिस्तान में डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से बुरा हाल, नेपाल में संकट बरकरार

Neha Dani
13 May 2021 2:08 AM GMT
कोरोना महामारी: पाकिस्तान में डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से बुरा हाल, नेपाल में संकट बरकरार
x
केवल जरूरी सेवाओं और खाद्य सामग्री को लाने-ले जाने की अनुमति होगी।

पाकिस्तान में कोरोना संकट के बीच डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से बुरा हाल है। नेपाल का संकट भी बराबर बना हुआ है। यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक मई के अंत तक जारी रहेगी।

पाक में कोरोना महामारी के बीच हुई एक सेमिनार में चिंता जताई गई कि डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से देश जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। पाकिस्तान विश्व के उन पांच देशों में है, जहां हेल्थवर्करों की सबसे ज्यादा कमी है। पाक में मरने वालों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है।
नेपाल में कोरोना का संकट बना हुआ है। संक्रमण के हालात को देखते हुए अंतरराट्रीय उड़ानों पर मई के अंत तक के लिए रोक लगा दी गई है। भारत आने-जाने वाली दो फ्लाइट को इससे छूट दी गई है।
श्रीलंका में कोरोना की गति में तेजी को देखते हुए पाबंदियां कड़ी की जा रही हैं। रात ग्यारह बजे से सुबह चार बजे तक कफ्र्यू लगा दिया गया है। इस दौरान यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं और खाद्य सामग्री को लाने-ले जाने की अनुमति होगी।
Next Story