विश्व

चीन के वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान व्यवसाय में प्रगति

SHIDDHANT
22 Jan 2026 10:13 PM IST
चीन के वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान व्यवसाय में प्रगति
x
Bijing बीजिंग। इस साल की शुरुआत में चीन के वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान व्यवसाय में लगातार सफलताएं मिलीं। चीन में लोग टैक्सी बुलाने के लिए पेईतो पोजिशनिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, मोबाइल फोन कॉल करने में उपग्रह सेवा का प्रयोग करते हैं, रिमोट सेंसिंग 3डी वास्तविकता के जरिए यात्रा की योजना बनाते हैं और "लिटिल स्पाइडर वेब कॉन्स्टेलेशन" का हाई-स्पीड ट्रांसमिशन की सुविधा से 4के फिल्म देखते हैं।
चीन द्वारा निर्मित दुनिया में सबसे बड़ा सब-मीटर स्तरीय वाणिज्यिक उच्च-रिजॉल्यूशन रिमोट सेंसिंग उपग्रह तारामंडल “चीलिन-1 उपग्रह” न सिर्फ भूमि सर्वेक्षण जैसे सामान्य मिशन पूरा कर सकता है, बल्कि व्यावसायिक सहयोग का आकर्षण भी कर सकता है।
उधर, उपग्रह का उत्पादन करने के दौरान स्वचालित उपकरण का प्रयोग करने लगा। इससे लागत में एक तिहाई की कमी आई। नई पीढ़ी का "विंग ऐरे इंटीग्रेटेड" सैटेलाइट "अंतरिक्ष में उड़ने वाले कालीन" की तरह है। इसका पैमाना बड़ा है, बिजली उत्पादन अधिक है और सेवा क्षमता ज्यादा मजबूत है। चीनी वाणिज्यिक उपग्रह निर्माता गैलेक्सी एयरोस्पेस ने उपग्रह उत्पादन के चक्र को पांच दिन तक कम किया।
ताजा आंकड़ों के अनुसार चीन में वाणिज्यिक अंतरिक्ष उद्योग का उत्पादन मूल्य 25 खरब युआन से अधिक हो चुका है। इसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 20 प्रतिशत है। सम्बंधित उद्यमों की संख्या 600 से ज्यादा है। चीन में वाणिज्यिक अंतरिक्ष उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है।
Next Story